फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पशु चोरी के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या, एक की हालत गंभीर

Fri, 19 Jul 2019 02:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
विज्ञापन
पशु चोरी के शक में तीन लोगों की पीटकर हत्या कर दी गई - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र में पशु चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो लोगों को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज बनियापुर रेफरल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन



आरोप है कि चारों आरोपी चोरी की नीयत ने घर के अंदर दाखिल हुए थे। जिन्हें उन्होंने पकड़ लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। जब घरवालों का हाथ थक गया तो उन्होंने पड़ोसियों को बुला लिया। जिसके हाथ में जो आया उसने उससे चारों पर हमला किया। इस दौरान दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को बनियापुर थाना क्षेत्र के नंदलाल टोला गांव में चार चोर पिकअप वैन लेकर आए थे। इस दौरान वे एक घर के अंदर घुसे और मवेशियों को खोलने लगे। इसी बीच आवाज सुनकर घरवालों की नींद टूट गई। घरवालों ने चारों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब घरवाले मारते-मारते थक गए तो उन्होंने पड़ोसियों को भी वहां बुला लिया। सभी ने मिलकर चोरों की जमकर धुनाई की। पिटाई के कारण दो चोरों की मौके पर मौत हो गई और दो की हालत गंभीर थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान तीसरे चोर ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें