फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत

Sat, 06 Feb 2021 01:58 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भभुआ (बिहार)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार के कैमूर जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि अन्य एक की हालत गंभीर है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2016 से ही राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री एवं उपभोग पर पाबंदी लगा रखी है।

विज्ञापन


कुरसन गांव के निवासी तौहीद ने कहा कि भभुआ पुलिस थाने के अंतर्गत कुरसन गांव में संदिग्ध जहरील शराब पीने के बाद चार लोग बीमार पड़ गए थे।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है, जिनकी पहचान 42 वर्षीय लालू बिंद और 50 वर्षीय राम केसरी कोहर के तौर पर की गई है, जबकि तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। .

वहीं, चौथे व्यक्ति धर्मेंद्र कहार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। तौहीद ने बताया कि चार-पांच लोगों ने बृहस्पतिवार शाम को कुरसन गांव में शराब पी थी।
विज्ञापन


भभुआ की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुनीता कुमारी ने कहा कि मृतकों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में वह कुछ स्पष्ट रूप से कह पाएंगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि वे नहीं जानते कि संदिग्ध शराब स्थानीय स्तर पर बनाई गई थी, या बाहर से लाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें