घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों में खगड़िया में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी है। लोगों का कहना है कि अभी तीन घंटा पहले मुखिया के बेटे को अपराधियों ने शाम ढलते ही छलनी कर दिया और अब जमीन कारोबारी को घर से बाहर बुलाकर उसी के घर के सामने गोली से छलनी कर दिया। लोगों ने पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठाया। कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ अब खत्म हो चूका है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना सहित अन्य कई थानों की पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ सुमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद के कारण हत्या करने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
मुखिया-पुत्र को अपराधियों ने मारी 7 गोली
इससे पहले अपराधियों ने मुखिया-पुत्र साकेत सिंह गुड्डू (44) को तड़ातड़
7 गोलियां मार दीं। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल के नेता के रूप में भी मुखिया-पुत्र की पहचान थी। मुखिया पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना पसराहा थाना क्षेत्र का है। घटनास्थल से 4 खोखा बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पसराहा का दुर्दांत अपराधी गुड्डू सिंह की पत्नी भी मुखिया की उम्मीदवार बनी थी, जिसमें साकेत सिंह गुड्डू की मां सुशीला संपत पसराहा पंचायत की जीत हुई थी। कि इसी चुनावी रंजिश में साकेत सिंह गुड्डू की हत्या की गई है।