Accused of stealing five chairs
- फोटो : फाइल फोटो
बिहार में मानवीयता की हदें पार करने का मामला सामने आया है जहां दो युवकों की निर्दयतापूर्वक पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। कैमूर जिले में एक शादी समारोह चल रहा था उसी वक्त वहां अचानक हंगामा मच गया। कुछ लोगों ने दो युवकों को पड़े से लटका दिया और फिर उन्हें बुरी तरह से डंडों से पीटने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर वहां क्या चल रहा है?
बाद में मालूम चला कि युवकों पर समारोह से कुर्सी चुराने का आरोप है। दोनों पीड़ितों की पहचान राजकुमार बिंद और बीरबल बिंध के रूप में की गई है।
Kaimur (Bihar): Two men tied upside down and beaten for stealing chairs from a wedding pic.twitter.com/UXRfVlryJ7
— ANI (@ANI_news) June 6, 2017
हालांकि दोनों को देर रात दोनों को छोड़ दिया गया था। उनके गरीब परिवारों से शादी समारोह से लापता होने वाली पांच कुर्सियों के लिए 3,000 रूपये का भुगतान करवाया गया। यह घटना पश्चिमी बिहार के कैमूर जिले के नुआओन पुलिस स्टेशन के तहत सोनबार्स गांव में हुई है। बता दें कि इस बर्बर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।