बिहार में पिछले काफी समय से शराबबंदी लागू है। इस कानून का उल्लंघन करने की वजह से पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम तियानडॉन्ग है। रविवार शाम को पुलिस ने आरोपी नागरिक को चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पुलिस एक दूसरे नागरिक वू चुआंगयॉन्ग के पटना लौटने का इंतजार कर रही है। उसके वापस लौटते ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने जल्द वापस लौटने की बात कही है। उन्होंने यह कहा कि वह बिहार के भागलपुर या बेगूसराय में रह रहा था। एसएसपी ने कहा, 'इमाम गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 220 बी से
शराब की दो बोतलें बरामद की गई हैं। यह कमरा तियानयॉन्ग को दिया गया था। वहीं कमरा नंबर 201 बी में चुआंगयॉन्ग रह रहा था। इस कमरे से भारत में बनी विदेशी शराब जब्त की गई है।'
मनु महाराज ने बताया की पटना के अलीनगर इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में दो महिलाओं सहित 9 चीनी नागरिक रहते थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस
मोबाइल निर्माता कंपनी से जुड़े थे। उन्होंने यह भी बताया कि सभी चीनी नागरिकों के पास पासपोर्ट और वीजा मौजूद था जिसे की प्रमाणित किया जाना था। सूत्रों के अनुसार पटना पुलिस ने केंदआिय जांच एजेंसियों द्वारा आगाह किए जाने के बाद इस छापेमारी को अंजाम दिया था।