फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कमरे में लटकती मिली ट्यूशन टीचर की लाश, बंद दरवाजा तोड़ते ही खुला खौफनाक राज

Wed, 06 May 2026 08:41 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण

सार

Bihar: बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर में एक युवती सरिता शर्मा का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वह पिछले दो वर्षों से होम ट्यूशन पढ़ाकर रह रही थी। दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने तोड़कर अंदर देखा, जहां शव मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ उसके कमरे में मिला। मृतका की पहचान सरिता शर्मा के रूप में हुई है, जो पुरैना गोसाईं (थाना चनपटिया) की रहने वाली थी। मृतका के पिता का नाम वर्मा शर्मा बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिता शर्मा पिछले दो वर्षों से कमलनाथ नगर में बब्लू कुशवाहा के घर किराए पर रहकर होम ट्यूशन का कार्य कर रही थी।

दरवाजा तोड़ने पर सामने आई सच्चाई

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस की एक लड़की के पास फोन आया, जिसमें सरिता से बात कराने को कहा गया। जब वह लड़की सरिता के कमरे के पास पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। सरिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला।

पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य संकलन किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एनएच-922 पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर; मजदूरी कर लौट रहे युवक को कुचला, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या 
नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें