फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में एक परिवार के 30 लोगों को ट्रक ने कुचला; दो की मौत और 18 गंभीर घायल, विरोध में NH80 जाम

Mon, 22 May 2023 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

बरियारपुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में 60 साल की रीता कुमारी और चार साल की माही कुमारी की मौत हुई है। वहीं, 10 घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा आठ घायलों का इलाज बरियारपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक बच्ची माही कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर को बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक ही परिवार के 30 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अट्ठारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों में 10 लोगों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल और आठ घायलों का इलाज प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में चल रहा है। यह घटना बरियारपुर बाजार साईं राम लाइन होटल के पास की है। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने गुस्से में भागलपुर-पटना एनएच80 मार्ग बरियारपुर के पास जाम कर दिया।

विज्ञापन


इस बारे में घटना में घायल धरहरा बसोनी के मन्नू महतो ने कहा कि मैं अपने बेटे सचिन कुमार का मुंडन कराने देवघर गया था। इस अनुष्ठान में मेरे परिवार और रिश्तेदारों को मिला कर लगभग 60 लोग दो ट्रैक्टर से देवघर पहुंचे थे। शनिवार की रात हम लोग देवघर के लिए निकले थे। रविवार की शाम तक पूजा कर ली। आज सोमवार को हम लोग वापस अपने घर धरहरा बसौनी लौट रहे थे। हम लोगों ने बरियारपुर बाजार के पास ट्रैक्टर को सड़क किनारे लगा दिया। पीछे वाले ट्रैक्टर का इंतजार करने लगे। तभी एक तेज रफ्तार बालू लदा हाइवा ट्रक ने पीछे से हमारे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार सभी 30 लोग दूर जा गिरे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और बाकी सभी लोग घायल हैं।

इस मामले को लेकर बरियारपुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में 60 साल की रीता कुमारी और चार साल की माही कुमारी की मौत हुई है। वहीं, 10 घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा आठ घायलों का इलाज बरियारपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें