फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela : कुंभ जा रही भीड़ में बुजुर्ग महिलाओं को मौत का डर नहीं, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप भी

सार

Bihar News : एक अफवाह वायरल है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के लिए जा रही ट्रेनें फ्री करा दी हैं। लेकिन, बिहार से भारी संख्या में कुंभ जा रही बुजुर्ग महिलाओं की बातें जानकर पीएम मोदी भी चौंक जाएंगे। इन महिलाओं को मौत का डर नहीं, क्योंकि...
विज्ञापन
प्रयाग राज जा रही महिलाएं - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघी पूर्णिमा खत्म होने के बाद भी बिहार से प्रयागराज जाने वाले लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। पहले कुंभ मेला स्थल और फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ में मौतों के कारण कुछ लोगों की हिम्मत टूट जा रही है। बहुत सारे लोग छह घंटे के रास्ते को 20-25 घंटे में तय करने के डर से कुंभ जाने का प्लान कैंसिल कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक अफवाह जोरों पर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन का टिकट फ्री कर दिया है। वहां रहना-खाना फ्री है। ट्रेन फ्री नहीं है, यह रेलवे भी बता रहा है। लेकिन, बिहार से भारी संख्या में कुंभ जा रही बुजुर्ग महिलाओं ने 'अमर उजाला' से जो बातें कहीं, वह जानकर पीएम मोदी भी चौंक जाएंगे। इन महिलाओं को मौत का डर नहीं। उन्हें इसमें भी दोहरा पुण्य नजर आ रहा है।

विज्ञापन



बेटा के 20 लाख रुपया देथिन मोदी जी
बेगूसराय स्टेशन पर प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन का इंतजार करने वालों में बुजुर्ग महिलाओं की संख्या ठीकठाक नजर आई। 'अमर उजाला' रिपोर्टर ने बुजुर्ग महिलाओं को बताया कि प्रयागराज में बहुत भीड़ है, कई हादसे हो चुके हैं। इसपर कुछ बातें करने से हिचकतीं तो कुछ अपने आप को समेटने की कोशिश में खुद को व्यस्त करती दिखीं। बखरी की रहने वाली महिला दिन चार घंटे से ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थीं और छह घंटे की प्रतीक्षा बाकी है। बताया कि रात में प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन है। जब उनसे यह पूछा कि इतनी भीड़ देखकर आपको डर नहीं लगता क्या? इस बढ़ती भीड़ में आप ट्रेन में सवार हो पाएंगी? महिला का जवाब चौंकाने वाला था। बिल्कुल नया। महिला ने कहा- "बेटा, भीड़ में मैरियो जइबे त कि होतै, हमारा मरला के बाद मोदी जी हमरा बेटा के 20 लाख रुपया देये देथिन। (अगर मैं मर जाऊंगी तो क्या होगा! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बेटे को 20 लाख रुपए दे देंगे)।" 


जो कुछ नहीं बोल रहीं, उनकी तरफ से भी वृद्धा ने जोड़ा
कई महिलाएं कैमरे के सामने नहीं आ रही थीं, लेकिन सभी ने यह जरूर कहा कि कुंभ यात्रा के दौरान मरने से भी पुण्य ही मिलेगा। लेकिन, यह महिला उनकी तरफ से एक और बात पर जोर देकर बोलती गईं- "हमरा मरला के कोय गम नै छै। (मुझे मरने का कोई गम नहीं।) उमर होय गेल छै, खुशे होबै कि हमरा मरै का फयदा बेटा के मिल जइतै। (मेरी उम्र पूरी हो चुकी है। मुझे मरने का कोई दुख नहीं, बल्कि खुशी इस बात की है कि मेरे मरने का फायदा मेरे बेटे को मिलेगा)।" भगवान न करे, लेकिन अगर आपको कुछ हो गया तो बेटे को दुख नहीं होगा? इस बार महिला ने मायूसी में जवाब दिया कि इ त बेटे न जानतै (यह तो बेटा ही जानेगा)। उस महिला के साथ जा रही एक दूसरी महिला ने कहा कि "बेटो कहतै कि भने झंझट हटलै (बेटा कहेगा कि अच्छा हुआ झंझट खत्म हुआ)। अब बेटा पुतौह क बुजुर्ग के चिंता नै होय छै (आज के समय में बेटे और बहू को अब बुजुर्गों की चिंता नहीं होती है)। हमें अर उसब खातिर बेकार छियै  (हम लोग उनके लिए बेकार हैं)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें