फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident : न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा रेल खंड पर रेल हादसा; पश्चिम बंगाल में रेल टैंकर के पांच डब्बे बेपटरी

Fri, 09 Aug 2024 05:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

बंगाल के मालदा में पेट्रोल से भरे पांच वैगन पटरी से उतरने के कारण परिचालन प्रभावित हुआ। न्यू जलपाईगुड़ी-कटिहार सेक्शन में कई ट्रेन रद्द करने पड़े, जबकि कुछ गाड़ियों के मार्ग में फेरबदल किया गया।
विज्ञापन
ट्रेन एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर जुटे रेलवे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुमेदपुर स्टेशन के पास पेट्रोल से लदे पांच वैगन (डिब्बे) पटरी से उतर गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है है। दुर्घटना के कारण न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा टाउन-कटिहार सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


कटिहार मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पेट्रोल से लदी मालगाड़ी पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से बिहार के कटिहार जा रही थी। घटना के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तो कुछ के के मार्ग में फेरबदल किया गया।

मालगाड़ी न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार की ओर जा रही थी। मामला कटिहार रेलमंडल के एनजेपी - मालदह रेल सेक्शन का हैं, जहां पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर के समीप मालगाड़ी ट्रेन संख्या IORG BTPL (असम टू पटना ) बोगी क्रॉस ओवर के दौरान डीरेल हो गयी।
विज्ञापन


विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घटना के संबंध में कटिहार मंडल रेल प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसा सुबह करीब 10.45 बजे हुआ, जब मालगाड़ी कटिहार डिवीजन के कुमेदपुर स्टेशन से गुजरते समय पटरी से उतर गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के पटरी से उतरने का कारण ट्रैक से जुड़ा कोई ‘इंजीनियरिंग का मसला’ हो सकता है।

गोवा में भी पटरी से उतरी 17 डिब्बों वाली मालगाड़ी
कर्नाटक की सीमा से लगे दक्षिण गोवा के पहाड़ी क्षेत्र में भी शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इसके चलते दक्षिण पश्चिम रेलवे मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें