फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नानी के श्राद्ध में आया था युवक, बदमाशों ने घेरकर बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या; मचा हड़कंप

Tue, 16 Jun 2026 12:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र में नानी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए 22 वर्षीय भगवन कुमार की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरमेरा थाना क्षेत्र के घड़ियारी गांव में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए 22 वर्षीय युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को पुराने विवाद और प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


नानी के ब्रह्मभोज में शामिल होने आया था युवक
मृतक की पहचान पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रीत महतो के पुत्र भगवन कुमार (22) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था। जानकारी के अनुसार, भगवन कुमार अपनी चचेरी नानी के श्राद्ध कर्म और ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए सरमेरा के घड़ियारी गांव स्थित ननिहाल आया था।

खेत जाने के दौरान बदमाशों ने घेरा
परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे भगवन कुमार एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो-तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जीराइन नदी के किनारे खंधा के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मौजूद युवक को धमकाकर भगा दिया गया, जबकि भगवन कुमार को अपने कब्जे में लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन


लाठी, डंडे और लोहे के फाइटर से किया हमला
आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त किया, फिर लाठी, डंडे, बेल्ट, लोहे के फाइटर और पिस्तौल के बट से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, चेहरे और कान के पास गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बाद में बाढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- फिर टूटा सपना: नीट परीक्षा से महज छह दिन पहले छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'सॉरी'

प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद की चर्चा
पुलिस के अनुसार, करीब चार-पांच महीने पहले गांव की एक युवती के लापता होने के मामले में भगवन कुमार का नाम सामने आया था। हालांकि युवती कुछ दिनों बाद वापस लौट आई थी। मृतक के भाई चिंटू कुमार का कहना है कि उस समय भगवन ने दिल्ली में होने के पर्याप्त साक्ष्य भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग उससे नाराज थे और बदला लेने की फिराक में थे।

हिरासत में चार संदिग्ध 
सरमेरा थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें