Bihar News : गुरुवार को जिस समय दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के लैंड फॉर जॉब केस में सुनवाई मुकर्रर थी, लोग उनके एक वीडियो में उन्हें पुराने अंदाज में देख रहे हैं। राबड़ी आवास में बुधवार रात लौंडा नाच हुआ था।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने राबड़ी आवास पर लौंडा नाच का आयोजन करवाया था जिसमें राजद के कई नेता मौजूद थे। उन लौंडा नाच देखने के लिए शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जयप्रकाश यादव के अलावा कई दूसरे विधायक भी मौजूद थे। इतना ही नहीं वहां लालू के बड़े बेटे मंत्री तेज प्रताप यादव भी लालू के साथ दिखे। इस कार्यक्रम के दौरान राबड़ी आवास पर लिट्टी चोखा के भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में तेजस्वी यादव की आज थी सुनवाई
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन इससे पहले बुधवार की देर शाम राबड़ी आवास पर लौंडा नाच का आयोजन किया गया था। हलांकि आज यह सुनवाई टल गई है। अब यह सुनवाई शुक्रवार 22 सितंबर को होगी। कल की सुनवाई में यह तय होगा कि चार्जशीट स्वीकार करने लायक है या नहीं।
इससे पहले कब थी तारीख
इससे पहले 8 अगस्त को इस मामले में सुनवाई होनी थी जो टल गई थी। फिर इसे बढ़कर 12 सितंबर किया गया, जिसे कोर्ट ने फिर 21 सितंबर तक टाल दिया था। क़ानून के जानकारों का कहना है कि अगर चार्जशीट स्वीकार कर ली गई तो आने वाले समय में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि उस स्थिति में उन्हें जमानत लेना ही एक मात्र विकल्प बच पायेगा।