फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार टॉपर स्कैमः कॉपियों पर फिल्मों के नाम लिखकर आई थी रूबी राय

Tue, 11 Oct 2016 09:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
बिहार के टॉपर घोटाले की मुख्य पात्र आर्ट टॉपर रूबी राय की आंसर सीट में सामने आया है कि वह कॉपियों पर सवालों के जवाब नहीं फिल्मों के नाम और तुलसीदास की सुक्तियां लिखकर आई थी। एक कॉपी में तो उसने सौ से ज्यादा बार तुलसीदास का ही नाम लिख डाला था। 
विज्ञापन


जबकि कुछ कॉपियों में उसने कविताएं भी लिखीं थी। हालांकि बाद में इन कॉपियों को बदल दिया गया, जिनकी जगह सही और विस्तृत उत्तर लिखी कॉपियां बाद में बदल दी गई थीं। पुलिस ने यह जानकारी सावर्जनिक की है। 

एनडीटीवी की खबर के अनुसार पुलिस की फोरेंसिक जांच में सामने आया है कि रूबी राय की राइटिंग और जिन कॉपियों के आधार पर उसे टॉपर घोषित किया गया है उनमें कोई मिलान नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच में अलग अलग मिली कॉपियां

- फोटो : PTI
दोनों की लिखावट अलग है। जांचकर्ताओं ने पता लगाया है कि बोर्ड की वाटरमार्क लगी कॉपियां बाद में रूबी की कॉपियों से बदल दी गईं। 

बता दें कि पुलिस पूछताछ में रूबी राय ने बताया था कि वह तो सिर्फ 12वीं पास करना चाहती थी लेकिन साजिशकर्ताओं ने उसे टॉपर बना दिया। वहींअभी तक की जांच के बाद पुलिस भी आश्वस्त है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अभी तक के सबूतों के आधार पर वह इस मामले के प्रमुख भ्रष्टाचारियों पूर्व बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह और वीएन राय कालेज के प्रिंसिपल बच्चा राय के खिलाफ पर शिकंजा कस सकती है। 

पुलिस अभी तक उक्‍त दोनों सहित कुल 40 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि अभी तक वह व्यक्ति पकड़ में नहीं आ सका है जिसने रूबी राय और उस जैसे अन्य टॉपरों की कॉपियां लिखीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें