फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के बेटे तेज प्रताप करा रहे 'दुश्मन मारण जाप', खरीदी 37 लाख की गाड़ी

Sat, 03 Jun 2017 02:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
विज्ञापन
हो सकता है आपको ये बात अजीब लगे कि कोई बड़ा नेता अपने दुश्मनों से मुकाबले के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा ले, लेकिन ये सच है। ये कहीं और नहीं बल्कि बिहार में हो रहा है। राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का परिवार बेनामी संपत्ति के मामले में मुश्किल में हैं। उनके धुर-विरोधी उन्हें इस मामले पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में लालू के बेटे और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक अनोखा टोटका अपनाया है। वो इन दिनों अपने  निजी आवास 3 देशरत्न मार्ग पर एक मड़ई बनवाकर उसमें 'दुश्मन मारण जाप' करा रहे हैं। ये जाप शाम 8 बजे से 11 बजे तक चलता है। तेजस्वी मड़ई में लाल रंग का अंगवस्त्र पहनकर इस जाप में हिस्सा ले रहे हैं।

कहा जा रहा है कि ये जाप सप्ताह भर तक किया जाएगा। कहा जा रहा है कि वास्तु विशेषज्ञों और पुरोहितों की सलाह पर तेजस्वी ये जाप करा रहे हैं। जाप करने वाले पुरोहित ने दावा किया है कि ये जाप कभी फेल नहीं होता है। तेजप्रताप को इस सप्ताह बीपीसीएल ने पेट्रोल पंप के आवंटन को लेकर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


ये भी कहा जा रहा है कि बिहार में बीजेपी के नेता सुशील मोदी के वारों की धार को कम करने के लिए मंत्री जी ने इस दुश्मन मारण जाप का आयोजन किया है। इस जाप के लिए दरभंगा से सकलदीपी ब्राह्मण को बुलाया गया है। तेजप्रताप यादव को पुराने वाहन पर न चलने की सलाह भी मंत्री जी को दी गई है। जिस वजह से उन्होंने 37 लाख की एक नई कार भी खरीदी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें