बिहार के रोहतास जिले में बिहार पुलिस ने 60 हजार लीटर शराब नष्ट कर दी। पुलिस ने शराब के बोतलों पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट कर दी।
Bihar: Bottles and pouches containing total 60,000 liters of liquor crushed by Bihar Police, in Rohtas district pic.twitter.com/AFn9inSlVA— ANI (@ANI_news) June 2, 2017
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शराब कंपनियों को स्टॉक निकालने के लिए 2 महीने का अतिरिक्त समय दिया है। अब यह मोहलत 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों को 31 मई तक गोदामों में पड़ा स्टॉक निकालने की मोहलत दी थी। कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों से कच्चा माल भी निपटाने लिए कहा है।
हालांकि बिहार में शराब बंदी के बाद शराब को लेकर कई बहाने बनाए गए। कभी चूहे पर आरोप लगाया गया तो कभी शराब को नाले में बहा दिया गया।