फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र गाइडलाइन नहीं बदलेगा तब तक कोटा से छात्रों को वापस लाना मुश्किल: सीएम नीतीश कुमार

Mon, 27 Apr 2020 07:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं का मामला उठाया। सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरुप लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। ऐसे में जबतक दिशानिर्देशों में अनुकूल बदलाव नहीं होते हैं तबतक फंसे छात्रों को वापस लाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


सीएम नीतीश ने कहा कि राजस्थान के कोटा में कोचिंग संस्थान में बिहार के छात्र बड़ी संख्या में पढ़ते हैं। कोरोना वायरस पर आयोजित प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की तरफ से जारी सेंट्रल डिजास्टर एक्ट के मुताबिक अंतरराज्यीय आवागमन पर प्रतिबंध है। ऐसे में जब तक नियमों में संशोधन नहीं होगा तब तक किसी को भी वापस बुलाना नियम संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों को कोटा से बिहार वापस लाने के लिए केन्द्र सरकार को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करना होगा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोटा ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी बिहार के विद्यार्थी पढ़ते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मेरा विनम्र निवेदन है कि जो भी लोग बाहर से भेजे जा रहे हैं, पहले उनकी स्वास्थ्य जांच करवाई जाए'।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल के पहले बिहार में कोरोना वायरस के 66 मामले थे, जो आज तक 290 हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कोविड-19 संक्रमित 56 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी लौट चुके हैं। 

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में कोविड-19 की जांच के लिए 6 लैब काम कर रही हैं, जिससे जांच में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए हम पूरे राज्य में पल्स-पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर लोगों की जांच करा रहे हैं। इस दौरान अब तक 75 लाख परिवारों के 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें