फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में तीन जज बर्खास्त, 2013 में नेपाल के एक होटल में आपत्तिजनक अवस्था में मिले थे तीनों

Wed, 23 Dec 2020 05:00 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार सरकार ने तीन जजों की बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी है। 2013 में तीनों जज नेपाल के एक होटल में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे।

विज्ञापन


प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना, 2014 से प्रभावी होगी बर्खास्तगी
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, समस्तीपुर परिवार न्यायालय के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश हरिनिवास गुप्ता, तदर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अररिया) जितेंद्र नाथ सिंह और अररिया के अवर न्यायाधीश सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोमल राम को बर्खास्त किया गया है। यह बर्खास्तगी 12 फरवरी, 2014 से प्रभावी होगी। तीनों जज बकाया व अन्य सुविधाओं से वंचित रहेंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, होटल में पकड़े जाने के बाद न्यायिक अधिकारी होने के कारण नेपाली पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया था। तीनों विराटनगर स्थित पार्क के मेट्रो गेस्ट हाउस में अलग अलग कमरों में मिले थे। नेपाली अखबारों ने यह खबर प्रमुखता से छापी थी। मामले की जांच पूर्णिया के जिला जज ने की और अपनी सिफारिश पटना हाईकोर्ट को भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें