फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सुपौल में कोयला व्यवसायी से 10 लाख रुपयों की लूट, वसूली कर लौट रहे बिजनेसमैन को बनाया निशाना

Wed, 17 May 2023 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

पिपरा थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया है कि कोयला व्यवसायी ने 10 लाख लूट की शिकायत दर्ज करवाई है। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पिपरा थाना, सुपौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल जिले पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा गांव के पास बुधवार दोपहर कोयला व्यवसायी से 10 लाख की लूट मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कोयला व्यवसायी कई जगहों से पैसा वसूल कर लौट रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा गांव के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने एक कोयला व्यवसायी को अपना निशाना बनाया। छपरा के रहने वाले व्यवसायी सुपौल क्षेत्र में कोयले की आपुर्ति करते हैं। उसी के पैसों की वसूली के लिए जिले के पिपरा आए हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने वसूली कर लौट रहे व्यवसायी से 10 लाख रुपये लूट लिए।

पिपरा थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया है कि कोयला व्यवसायी ने 10 लाख लूट की शिकायत दर्ज करवाई है। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें