फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: फिल्मी तरीका अपनाकर चोरों ने लूटा 10 करोड़ रुपये का सोना

Wed, 06 Feb 2019 06:22 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
thief
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में हथियार बंद लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के परिसर से 10 करोड़ रुपये कीमत का सोना बुधवार को कथित रूप से लूट लिया।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं। कंपनी के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया जा रहा है। उनका दावा है कि सभी लुटेरों के पास पिस्तौलें थी और उन्होंने प्रबंधक पर बंदूक तान दी जिसके बाद उन्हें तिजोरी की चाबियां देनी पड़ी।
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि लूटे गए सोने की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।

पिस्तौल लिए छह लुटेरे भगवानपुर इलाके में मुथूट फाइसेंस कंपनी के दफ्तर में घुसे और मनोज कुमार झा नाम के गार्ड पर पिस्तौल की बट से हमला किया।

झा ने पत्रकारों को बताया कि वे ग्राहक बन आए थे। जैसे ही मैं उन्हें अंदर ले जाने लगा तो उनमें से एक ने मेरे सर पर पीछे से वार किया और मैं गिर पड़ा। मैंने आधी बेहोशी की हालत में उन्हें बैगों के साथ परिसर से जाते हुए देखा।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। अपराधियों को पहचानने और पकड़ने के लिए शहर में खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें