फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ज्वेलरी-इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लाखों की चोरी; पूरी घटना CCTV में हुई कैद, पुलिस पर भड़के MLA

Fri, 20 Oct 2023 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Police: हायाघाट से भाजपा विधायक रामचंद्र प्रसाद साह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। एक तरफ अब इलेक्ट्रॉनिक दुकान में और दूसरी तरफ ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई है। जबकि जिस जगह चोरी हुई है, उसके दोनों तरफ दो थाने होने के बावजूद पुलिस प्रशासन का चोरों में डर नहीं है।
विज्ञापन
दुकान में चोरी करते चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी के दौरान का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दो चोर दुकान के शटर को तोड़ कर अंदर घुसते हैं। फिर एक घंटे तक एक-एक कीमती सामान को चोरी कर अपने साथ ले जाते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हायाघाट थाना क्षेत्र के घोषरामा गांव स्थित सिंह इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में दो चोर शटर तोड़कर अंदर घुस गए। उसके बाद उसमें रखे एक लाख 27 हजार रुपये नकदी सहित मोबाइल सेट, सोने के हनुमान जी और चांदी की अंगूठी आदि की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची हायाघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। दुकानदार रमण कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया है। घटना करीब तीन बजे रात की बताई जा रही है। दुकानदार ने पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराई है। वहीं, फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा सकती है।

इस मामले पर हायाघाट से भाजपा विधायक रामचंद्र प्रसाद साह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। एक तरफ अब इलेक्ट्रॉनिक दुकान में और दूसरी तरफ ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई है। जबकि जिस जगह चोरी हुई है, उसके दोनों तरफ दो थाने होने के बावजूद पुलिस प्रशासन का चोरों में डर नहीं है।
विज्ञापन


दूसरी घटना पतोर ओपी क्षेत्र के आनंदपुर चौक की है। जहां 18 अक्टूबर की रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर कर करीब पांच लाख रुपये के चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंचे ओपी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने घटना की तहकीकात की तथा आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच की।

पीड़ित दुकानदार बेलवागंज मोहल्ला निवासी गौरव कुमार आनंद ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि चोर बगल में बंद पड़े रूम का ताला तोड़कर भीतर घुसे और सोने-चांदी की दुकान की दीवार में छेनी-हथौड़ी से सुराख कर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान की तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये के चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। दोपहर बाद श्वान दस्ते ने भी घटनास्थल की जांच की। वहीं, सदर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने भी आनंदपुर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें