फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शराब बेचने से मना करने पर हुई महिला की हत्या, फिर ठेले पर ले जाना पड़ा शव

Fri, 17 Jul 2020 06:09 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
विज्ञापन
बिहार में ठेले पर ले जाता शव - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। बाढ़ और कोरोना से त्रस्त लोग स्वास्थ्य व्यवस्था से भी परेशान हैं। यहां लोगों को इलाज के लिए न अस्पताल नसीब हो रहा है और न ही किसी मृतक के शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस ही मिल पा रही है। 

विज्ञापन


इसका एक उदाहरण बिहार के नालंदा से सामने आया है जहां एक व्यक्ति एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की वजह से अपने रिश्तेदार का शव एक ठेले पर ले जाने को विवश हुआ। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें रिश्तेदार एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की वजह से एक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद  ठेले से लेकर गए। 
 

महिला के रिश्तेदार ने बताया कि महिला ने कुछ लोगों को घर के पास शराब बेचने से मना किया था, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। अब एंबुलेंस ना होने की वजह से पोस्टमार्टम के बाद शव ठेले से ले जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें