बिहार की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। बाढ़ और कोरोना से त्रस्त लोग स्वास्थ्य व्यवस्था से भी परेशान हैं। यहां लोगों को इलाज के लिए न अस्पताल नसीब हो रहा है और न ही किसी मृतक के शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस ही मिल पा रही है।
इसका एक उदाहरण बिहार के नालंदा से सामने आया है जहां एक व्यक्ति एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की वजह से अपने रिश्तेदार का शव एक ठेले पर ले जाने को विवश हुआ। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें रिश्तेदार एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की वजह से एक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद ठेले से लेकर गए।
महिला के रिश्तेदार ने बताया कि महिला ने कुछ लोगों को घर के पास शराब बेचने से मना किया था, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। अब एंबुलेंस ना होने की वजह से पोस्टमार्टम के बाद शव ठेले से ले जा रहे हैं।