फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सिंदूरदान के वक्त अचानक बीमार पड़ा दूल्हा, ग्रामीणों ने पूरी बरात को बनाया बंधक; हैरान कर देगा मामला

Mon, 03 Mar 2025 10:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar: रातभर दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। सुबह होते ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। स्थानीय मुखिया मनोज प्रसाद यादव दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
चिरैया थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां विवाह समारोह के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। घटना जीतना थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर तिवारी टोला निवासी रामएकबाल प्रसाद यादव के बेटे राहुल की शादी से जुड़ी है।

विज्ञापन


बता दें कि राहुल की बरात रविवार को चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी नरेश प्रसाद यादव की बेटी से विवाह के लिए गई थी। शादी का माहौल हंसी-खुशी और धूमधाम से चल रहा था। जयमाला की रस्म भी पूरी हो गई। लेकिन जैसे ही सिंदूरदान की बारी आई, दूल्हे राहुल की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

यह देख लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और शादी से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वे अपनी बेटी की शादी एक बीमार लड़के से नहीं करेंगे। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करने लगे।

रातभर दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। सुबह होते ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। स्थानीय मुखिया मनोज प्रसाद यादव दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें