फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के बेटे का विवादित बयान, सुशील मोदी के बेटे नपुंसक हैं क्या ?

Tue, 25 Oct 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के उस ट्वीट पर पलटवार किया है, जिसमें सुशील मोदी ने कहा था कि बड़ा भाई कुंवारा रहेगा और छोटे भाई की शादी होगी। दरअसल, लालू के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पिछले दिनों वॉट्सएप पर शादी के लिए 44 हजार प्रस्ताव आए थे। 
विज्ञापन


पटना में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि वे उनकी शादी के लिए परेशान न हों। सुशील मोदी अपने पुत्र की शादी की चिंता करें। उन्होंने कहा, ''मेरी शादी मेरे माता-पिता तय करेंगे। सुशील मोदी अपने परिवार को देखें। अपने पुत्र को देखें, उनकी शादी कराएं। क्या उनके खुद के पुत्र नपुंसक हैं?"

गौरतलब है कि बीते दिनों डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विभागीय समस्याओं के निवारण के लिए वॉट्सएप नंबर जारी किया। इसपर आम लोगों को सड़क संबंधी समस्याओं की जानकारी देनी है। लेकिन इसपर आए अधिकांश मैसेज तेजस्वी से लड़कियों के विवाह प्रस्ताव के हैं। 
विज्ञापन


यह मामला सामने आने के बाद  तेजप्रताप यादव ने कहा था कि वे चाहते हैं कि पहले तेजस्वी की ही शादी हो जाए। इसके बाद सोमवार को सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि कायदे से बड़ी बहन या बड़ा भाई होने के नाते मीसा भारती या तेज प्रताप को उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए था, परंतु लालू ने मान्य परम्परा को दरकिनार कर छोटे बेटे को उत्तराधिकारी बना दिया है। अब बड़ा भाई कुंवारा रहेगा और छोटे भाई की शादी पहले होगी।
  यूपी में मुलायम सिंह यादव की पारिवारिक पार्टी सपा में जो घमासान मचा है, वह बिहार में लालू प्रसाद की पार्टी में... pic.twitter.com/cfftQrZeD0 — Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 24, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें