राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सेना की साख पर सवाल उठाए जाने को लेकर संघ पर हमला बोला है। लालू यादव ने ट्वीट किया, 'दक्षिणपंथी गिरोह सेना की बेहद अनुशासित, साहसी और अराजनैतिक साख को नष्ट करने पर तुला है।'
लालू ने अपने ट्वीट में लिखा है, "कोई आर्मी के नाम पर "वोट" मांग रहा है तो कोई "नोट", दक्षिणपंथियों, शर्म करो..शर्म। गाय और राम से पेट नहीं भरा क्या? सेना को तो बख्श दो.."।
कोई आर्मी के नाम पर "वोट" मांग रहा है तो कोई "नोट"
दक्षिणपंथियों, शर्म करो..शर्म। गाय और राम से पेट नही भरा क्या? सेना को तो बक्श दो..
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 23, 2016
इससे पहले भी, सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना को शाबाशी देते हुए लालू ने किसानों की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि किसान के बेटे ही सीमा की सुरक्षा करते हैं, जितने सैनिक हैं सब किसानों के पुत्र हैं। पिता खेतों में काम करके देश के लिए अनाज पैदा करते हैं और उनके पुत्र सरहद की रक्षा करते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर भी हुई राजनीति पर भी लालू ने टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था और अब भी हो रहा है और आगे भी होगा। ये तो अच्छी बात है, हमें सेना का मनोबल ऊंचा रखना है।
वैसे, लालू यादव हमेशा संघ और बीजेपी को निशाने पर लेते रहे हैं। संघ के ड्रेस को लेकर भी लालू कई बार कटाक्ष कर चुके हैं। संघ द्वारा ड्रेस चेंज करने पर लालू ने कहा था कि, "हमने RSS को फुल पैंट पहनवा ही दिया।