फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव बोले- सब मिलकर तय करेंगे विपक्ष का चेहरा

Wed, 30 Aug 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश कुमार के विपक्ष का साथ छोड़ने के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने 2019 चुनावों को लेकर  विपक्ष के महागठबंधन में शरद यादव की भूमिका और विपक्ष की एकता को लेकर टिप्पणी की है।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल उन पार्टियों में से एक है जिसने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज उठाई है। मैने राहुल जी से बात की है। स्वास्थ्य कारणों की वजह से सोनिया जी से बातचीत नहीं हो सकी है।

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती जी की सीट शेयरिंग को लेकर कुछ शर्तें हैं, लेकिन वो विपक्ष के 'महागठबंधन' के पक्ष में हैं। 19 दलों को एक साथ लाना कोई आसान काम नहीं है। हमारी रैली विपक्ष की एकता को नया मुकाम देने के लिए ही थी।
विज्ञापन


पढ़ें: बेनामी संपत्ति मामला: आयकर विभाग का शिकंजा, तेजस्वी और राबड़ी देवी से पूछताछ

विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी बड़े नेता मिलकर इस बात का फैसला करेंगे। कांग्रेस ने 2009 लोकसभा चुनावों में मनमोहन सिंह को पहले चेहरा घोषित नहीं किया था। सभी की सहमति से चेहरा चुनना गलत कदम नहीं होगा।

पढ़ें: 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में बोले लालू- हम नीतीश के आखिरी शिकार

शरद यादव के रोल को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि शरद जी बहुत वरिष्ठ नेता हैं वो जेडीयू के संस्थापक रहे हैं। अगर सभी विपक्षी पार्टियों को लगता है कि वो नेशनल कंवेनर होने चाहिए तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें