फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले में नीतीश कुमार शामिल : तेजस्वी यादव

Tue, 19 Feb 2019 07:52 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले में सीधे तौर पर शामिल हैं। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि टीएसएस की रिपोर्ट आने के दो महीने के बाद भी ब्रजेश ठाकुर को जेल में नहीं भेजा और कोई केस भी दर्ज होने नहीं दिया।

विज्ञापन


दबाव बढ़ने के बाद ब्रजेश ठाकुर को जेल भेजा और वहां भी उसे हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब मामला सामने आया तो उन्होंने  सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया। यादव ने कहा कि उन्हें सीबीआई जांच से आखिर क्यों डर था, सरकार मुख्यमंत्री मंजू वर्मा को क्यों बचा रही थी?  और बाद में दबाव बढने पर इस्तीफा लिया गया।

आप को बता दें कि शनिवार को बिहार के विशेष पॉक्सो कोर्ट ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे। और समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद और तत्कालीन डीएम धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें