फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में बवाल पर बोले तेजस्वी, 'यादव जो भी करते हैं, खुलकर करते हैं'

Tue, 03 Jan 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tejaswi yadav - फोटो : social media
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में उठे सियासी बवंडर के बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह यादवों के खून में है कि वो जो भी करते हैं, खुलकर करते हैं। मुलायम परिवार में मचे उथल-पुथल पर तेजस्वी ने ट्वीट कर यह बात कही।
विज्ञापन


दरअसल,  एक पत्रकार ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चुटकी ली। अपने ट्वीट में पत्रकार ने कहा, "उम्मीद है कि (यूपी के) यादव आज रात 8 बजे तक इसे विराम देंगे, पत्रकारों को भी लिखने का समय चाहिए, वो हमेशा (यूपी की राजनीति में आ रहे) नये ट्विस्ट को अपडेट करने में व्यस्त नहीं रह सकते।"

पत्रकार के इसी ट्वीट पर तेजस्वी ने जवाब दिया और ट्वीट किया, "यह DNA इफेक्ट है, वो जो भी करते हैं, खुलकर करते हैं। चाहे बहस हो, लड़ाई हो या कोई जश्न हो, वो कुछ छिपाना नहीं चाहते।"
विज्ञापन


मुलायम परिवार में विवाद को लेकर लालू यादव खासे परेशान हैं। इससे पहले दो बार लालू ने मुलायम परिवार में सुलह कराने की कोशिश की थी। लालू कहते हैं कि वे नहीं चाहते कि यूपी में सपा की फूट का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिले। इससे पहले भी शिवपाल यादव को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने के लिए लालू ने पहल की थी। well, that's the DNA effect..whatever they do...whether argue, fight or celebrate..they do it openly...they don't hide anything..😊 https://t.co/tKoeN2i71m — Tejaswi yadav (@YadavTejaswi) January 1, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें