फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तेजस्वी यादव संभालेंगे राजद की कमान!

Mon, 30 Sep 2013 12:04 PM IST
अमर उजाला पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले में आज सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के बाद राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन


क्योंकि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश के कारण मामले में दोषी ठहराए जाने पर उनकी संसद सदस्यता खतरे में पड़ गई है।

जानिए, चारा घोटाले में कब, क्या हुआ?

पार्टी सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद को चारा घोटाला केस में दोषी करार दिए जाने के बाद अब उनकी पत्नी राबड़ी देवी नहीं, बल्कि उनके पुत्र तेजस्वी यादव बिहार में राजद की कमान संभाल सकते है।
विज्ञापन


सूत्र बताते है कि सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आने के तुरंत बाद राजद के वरिष्ठ नेताओं की बैठकों का दौर जारी है।

हालांकि इन बैठकों का प्रमुख मुद्दा लालू प्रयाद यादव के सजा होने और जेल जाने की दशा में पार्टी और परिवार को चलाने की रणनीति तैयार करना ही है, परंतु अंदरखाने से जो बाद छन कर सामने आ रही है वह है कि राजद की कमान कौन संभालेगा?
विज्ञापन


सूत्र बताते है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की इच्छा है कि पार्टी अगला लोकसभा चुनाव उनके बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़े।

इसके लिए वे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं रघुवंश प्रसाद सिंह, प्रेम गुप्ता, जय प्रकाश यादव और राम कृपाल यादव से बात कर चुके है।

वैसे भी पिछले कई महीनों से बिहार में राजद को फिर से खड़ा करने में तेजस्वी यादव जी जान से लगे हुए है।

तेजस्वी ने बिहार में युवाओं को जोड़ने के लिए यंग यादव नाम से एक फेसबुक प्रोफाइल भी बनाई है, जिससे बड़ी संख्या में स्वजातीय युवा जुड़ रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें