बिहार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को किताब का अंदाजा उसके कवर को देखकर नहीं लगाना चाहिए।
अपने ट्विटर अकाउंट पर तेजस्वी ने लिखा कि किताब का अंदाजा उसके कवर से न लगाएं। मेहनत और प्रतिभा धीरे-धीरे ही सामने आती है। तेजस्वी ने लिखा कि बिहार की जनता ने युवा शक्ति पर भरोसा दिखाया है जिसका सुफल उन्हें जरूर मिलेगा।
उन्होंने आगे लिखा कि वह उपमुख्यमंत्री के तौर पर पूरी जान लगा देंगे। वह बिहार के विकास के लिए और ब्रांड बिहार को बड़ा बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने लिखा कि वह इतना बेहतर करने की कोशिश करेंगे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन पर नाज होगा।
No one should try judging a book by its cover. Potential, like sweet nectar & bitter medicine takes time to show its real benefit.— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 21, 2015