बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। तेजस्वी ने पत्र लिखकर पूर्णिया में राजद के पूर्व राज्य सचिव शक्ति मलिक की हत्या के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि 'आप मुझे नामांकन दाखिल करने से पहले गिरफ्तार कर सकते हैं और मुझे पूछताछ के लिए बुला सकते हैं।'
बता दें कि पूर्णिया में रविवार की सुबह राजद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रहे शक्ति मलिक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।