फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: तेजस्वी ने नीतीश के राजग में वापसी की अटकलों को किया खारिज, मांझी को लेकर कही यह बड़ी बात

Tue, 25 Oct 2022 05:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी यादव ने जहानाबाद में कहा कि सभी गठबंधन सहयोगियों ने तय किया था कि हम दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मोकामा हमारी मौजूदा सीट है जबकि गोपालगंज मेरा पैतृक जिला है। हमें दोनों जगहों पर महागठबंधन की जीत का भरोसा है।  
 
विज्ञापन
नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा नीत राजग में वापसी की अटकलों को राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि 'महागठबंधन' मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां किसी भी गलतफहमी के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने राज्य की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को गठबंधन सहयोगियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। राजद दोनों विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज के उपचुनाव को जीतने के लिए तत्पर है। 

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने सोमवार को जहानाबाद में कहा कि सभी गठबंधन सहयोगियों ने तय किया था कि हम दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मोकामा हमारी मौजूदा सीट है जबकि गोपालगंज मेरा पैतृक जिला है। हमें दोनों जगहों पर महागठबंधन की जीत का भरोसा है।  

इस दौरान तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार के बारे में भाजपा का दरवाजा खोले रखने की अटकलों के बारे में भी सवाल किया गया। इस पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया है। साथ ही हम राज्य में एक मजबूत और स्थिर सरकार चला रहे हैं। यहां किसी भी तरह की गलतफहमी के लिए कोई जगह नहीं है, हालांकि अपने स्वार्थ के कारण लोग अफवाहें फैला सकते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में सीएम नीतीश कुमार के पूर्व करीबी और दिग्गज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था कि भाजपा का साथ छोड़ने के बाद भी जदयू नेता नीतीश कुमार ने सांसद हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा था। यह दर्शाता है कि नीतीश कुमार अपने लिए भाजपा का विकल्प खुला रखना चाहते हैं। 

वहीं, पीके के इन आरोपों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इन अचकलों को हवा देते हुए कहा था कि वह इस तरह के किसी भी फैसले के लिए नीतीश कुमार का समर्थन करेंगे यदि यह फैसला राज्य के हित में लिया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 'महागठबंधन' की सहयोगी है।

जीतनराम मांझी के इस बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जीतनराम मांझी हमारे वरिष्ठ हैं, वह एक अभिभावक की तरह हैं। हमारा गठबंधन मजबूत है और वह भी ऐसा ही महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें