बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बच्चा कहकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आफत मोल ले ली है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार रात को ट्वीट कर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा, "आदरणीय नीतीश जी, मुझे गर्व है कि मुझमें मेरे पिता का स्वभाव है। लेकिन आप दिल पर हाथ रखकर बतायें क्या आपके बेटे में आपका स्वभाव है?
आदरणीय नीतीश जी, मुझे गर्व है कि मुझमें मेरे पिता का स्वभाव है। लेकिन आप दिल पर हाथ रखकर बतायें क्या आपके बेटे में आपका स्वभाव है? सीधी बात नो बकवास।
आपकी तरह राजनीति को निम्नस्तर पर नहीं ले जाना चाहता लेकिन सच्चाई से आप बख़ूबी परिचित है। राज को राज ही रहने दो।— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 15, 2017
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ट्वीट कर लगातार निशाना साध रहे हैं।
गौलतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों पटना में लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद कहा था कि "नेता बनाने का भी आरोप हम पर ही लग रहा है। तेजस्वी प्रसाद यादव तो बच्चे हैं। वे क्या करेंगे? पिता के स्वभाव पर ही जायेंगे। मां-बाप की संपत्ति अंतिम रूप से बेटे को ही जाती है। लालू प्रसाद ने पूरे परिवार को हर तरीके से फंसा दिया है। पूरा परिवार फ्रस्ट्रेशन में है।"
यही नहीं बालदिवस पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी को बच्चा कहा। तेजस्वी ने ट्विटर वार करते हुए लिखा कि, 'चाचा होने के नाते मुख्यमंत्री ने 'बच्चा' को न तो बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और न ही जन्मदिन पर बधाई दी। आप मुझको बच्चा कहते हैं, तो बड़ों जैसा सलूक भी तो कीजिए।' नेता विपक्ष ने कहा कि, 'बच्चा कितना भी बड़ा क्यों न हो जाये, वह मां-बाप और अभिभावकों के लिए हमेशा बच्चा ही रहता है। नीतीश चाचा लोकतांत्रिक मर्यादा को ताक पर रखते हुए यह भूल गये हैं कि तेजस्वी बिहार में नेता प्रतिपक्ष है। जो मैं बोलता हूं, वो जनादेश की दिनदहाड़े डकैती करने वाले खूंखार डकैतों के खिलाफ आम अवाम की आवाज है।"
नीतीश चाचा लोकतांत्रिक मर्यादा को ताक पर रखते हुए यह भूल गए कि तेजस्वी बिहार में नेता प्रतिपक्ष है। जो मैं बोलता हूँ वो जनादेश की दिन-दहाड़ें डकैती करने वाले ख़ूँख़ार डकैतो के ख़िलाफ़ आम अवाम की आवाज़ है।— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 14, 2017
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर सवालों को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, "नीतीश जी आप आदरणीय है, इसलिए पलट कर मैं आपको बूढ़ा तो नहीं कहूंगा, लेकिन चाचा आपके द्वारा जनादेश की ठगी करने के बाद अगले दिन विधानसभा में इस बच्चे के सामने आपका मुंह लटका हुआ था और इस बच्चे के एक भी सवाल का जवाब आपने अभी तक नहीं दिया है।"