फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, बोले- चाचा जी अपनी जरूरत के मुताबिक प्रयोग कर दगा देते हैं

Sun, 12 Nov 2017 05:30 AM IST
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : social media
विज्ञापन
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वरिष्ठ नेताओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी प्रवृति ही विकृत है। तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें मांझी ने कहा था कि, "कुचक्र रचकर मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया।"
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने अपना बयान सोशल मीडिया ट्विवटर पर भी जारी किया। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा, "मांझी जी, जिस शख्स की पूरी राजनीति ही कुचक्र, छल, कपट, प्रपंच, षड्यंत्र, पलटी और स्वार्थ से भरी हो और जिसकी प्रवृति में ही ऐसी विकृति हो, तो उनसे उम्मीद भी क्या कर सकते हैं?" 
  नीतीश कुमार ने कुचक्र रच कर मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया:- पूर्व CM जीतनराम माँझी जी

जिस शख़्स की पूरी राजनीति ही कुचक्र, छल, कपट,प्रपंच, षढयंत्र,पलटी और स्वार्थ से लैस हों और जिसकी प्रवृति में ही ऐसी विकृति हो तो उनसे उम्मीद भी आप क्या कर सकते है? — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 10, 2017
विज्ञापन



तेजस्वी ने नीतीश पर तंज कसते हुए बयान जारी कर कहा, "जॉर्ज फर्नाडिस, लालू प्रसाद, शरद यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी सहित अनेक पुरोधाओं को हमारे नीतीश चाचा जी विभिन्न-विभिन्न अवसरों पर जरूरत मुताबिक इस्तेमाल कर दगा दे चुके हैं।" 
  आदरणीय फ़र्नांडिस साहब, स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी, लालू जी, शरद जी, कुशवाहा जी, माँझी जी, राहुल गांधी जी और नरेंद्र मोदी जी समेत अनेक पुरोधाओं का हमारे अभिभावक आदरणीय नीतीश चाचा जी विभिन्न-विभिन्न अवसरों पर ज़रूरत मुताबिक़ प्रयोग कर उन्हें दग़ा दे चुके है।इनको क्या उपाधि दी जाएँ? https://t.co/Czrmkp3qd8 — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 10, 2017
विज्ञापन

"वह कभी भी आपकी छवि धूमिल कर और करवा सकते हैं"

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा, "इनको (नीतीश) क्या उपाधि दी जाए, यह आप ही निर्धारित कीजिए क्योंकि उपरोक्त सभी नेता साधारण गुणों से संपन्न हैं, जबकि नीतीश जी तो अतिसाधारण प्रतिभा के अति अतिसाधारण सर्वगुण संपन्न व्यक्ति हैं। इनके जोड़ का व्यक्तित्व देशभर क्या पूरे विश्व में नहीं है। वह कभी भी आपकी छवि धूमिल कर और करवा सकते हैं।" 
  बाक़ी सभी नेतागण साधारण गुणों से संपन्न है जबकि नीतीश जी तो अतिसाधारण प्रतिभा के अतिसाधारण सर्वगुण संपन्न व्यक्ति है। इनके जोड़ का व्यक्तित्व देश भर क्या पूरे विश्व में नहीं मिलेगा। वो कभी भी आपकी छवि धूमिल कर और करवा सकते है। समझ रहे है ना.... https://t.co/Czrmkp3qd8 — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 10, 2017


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें