राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप की शादी एश्वर्या राय के साथ आज पटना में होगी। शादी की तैयारियां भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई हैं। पूरा परिवार शादी के जश्न में डूबा नजर आया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों डीजे सॉन्ग पर थिरकते दिख रहे हैं।