इस बीच, सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री और भाजपा के साथ बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर उक्त ट्रैक्टर जो कृष्णा राय नामक एक व्यक्ति का था, उस पर बिना लाइसेंस चलाने और तेज प्रताप पर ट्रैक्टर के हुड के ऊपर बैठकर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस, वामपंथी दलों, पप्पू यादव के नेतृत्व वाली जन अधिकार पार्टी तथा अन्य दलों और संगठनों द्वारा भी कृषि विधेयकों के खिलाफ शुक्रवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किये गये और इस दौरान पटना में भाजपा और जाप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।
प्रदर्शन के दौरान जाप कार्यकर्ताओं के पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के गेट पर जाकर नरेंद्र मोदी सरकार विरोधी नारे लगाए जाने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से बाहर आकर लाठी बरसानी शुरू कर दी और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने उनके पार्टी कार्यालय पर हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा था आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव में किसान विपक्षी दलों को करारा जवाब देंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेता झूठ फैलाकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि संसद द्वारा पारित विधेयक किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए है।