फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का क्रिकेट खेलते वीडियो वायरल, इंटरनेट यूजर्स बता रहे 'मोदी इफेक्ट'

Mon, 18 Jul 2022 11:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है जिसमें वह 10, सर्कुलर रोड आवास, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है और जहां तेजस्वी रहते हैं, वहां के दिन के वक्त क्रिकेट खेलते नजर आए। 
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव का क्रिकेट खेलते वीडियो वायरल - फोटो : ट्विटर/तेजस्वी यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर यह कहते हुए तंज कस रहे हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र की कथित सलाह को दिल पर ले लिया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी थी वजन कम करने की सलाह
बता दें कि 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के शताब्दी समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे तो कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने चलते-चलते तेजस्वी यादव को अपना वजन घटाने की सलाह दी थी। 

राजद नेता ने ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है जिसमें वह 10, सर्कुलर रोड आवास, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है और जहां तेजस्वी रहते हैं, वहां के दिन के वक्त क्रिकेट खेलते नजर आए। 
विज्ञापन


वीडियो में उन्हें बैटिंग और बॉलिंग दोनों करते और जमकर पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है।

तेजस्वी यादव ने वीडियो के साथ संदेश में क्या कहा?
वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, चाहे जिंदगी हो या फिर कोई खेल, आदमी को हमेशा जीतने के लिए ही खेलना चाहिए। राजद नेता ने लिखा कि जितना ज्यादा आप अपने दिमाग में जीत की योजना बनाते हैं उतना ही बेहतर आप मैदान में प्रदर्शन करते हैं। काफी लंबे समय बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने में हाथ आजमाने में मजा आता है। वह वक्त तो और ज्यादा संतोषजनक होता है जब ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर और माली और आप की देखभाल करने वाले आपके साथी हो और आपको आउट करने के लिए उत्सुक हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें