फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के पिता से मिलने पहुंचे तेजस्वी-तेजप्रताप, कहा- बिहार ने एक महान प्रतिभा को खो दिया

Thu, 25 Jun 2020 06:16 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी और तेजप्रताप - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद कई बड़े नेताओं का पटना स्थित उनके घर पर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव भी सुशांत सिंह राजपूत के घर उनके पिता और परिजनों से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


तेजस्वी के साथ तेजप्रताप यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने एक महान प्रतिभा को खो दिया है। उनके पास टैलेंट की कोई कमी नहीं थी। 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि राजगीर फिल्म सिटी सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर होना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि मैं महाराष्ट्र सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। सुशांत सिंह राजपूत का परिवार जिस तरह की जांच चाहता है हम उसके साथ हम खड़े हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत से पूरे देश सदमे में है। सुशांत सिंह की मौत से बिहार में खासकर शोक और आक्रोश की लहर है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें