फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी बोले- नीतीश को जल्द ठेंगा दिखाएगी भाजपा, एकसाथ हो सकते हैं बिहार और लोकसभा चुनाव

Thu, 05 Jul 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा जल्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धोखा देगी।

विज्ञापन


आरजेडी के 22वें स्थापना दिवस समारोह में तेजस्वी ने कहा कि 'हो सकता है कि भाजपा हमारे चाचा (नीतीश) को आखिरी में आकर धोखा देगी और अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर लोकसभा और बिहार का चुनाव एक समय पर हो जाए तो तैयार रहिए।
 



महागठबंधन में जदयू के शामिल होने की खबरों पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग ऐसा दिखाना चाहते हैं कि जब तक जदयू की महागठबंधन में वापसी नहीं हो जाती, भाजपा हारेगी नहीं। लेकिन मैं यहां साफ करना चाहता हूं कि बिहार में बीते दिनों कई उपचुनावों में उनकी (भाजपा-जदयू) की हार हुई है।'
विज्ञापन


विज्ञापन

भरे मंच पर तेज ने पहनाया तेजस्वी को मुकुट

इससे पहले अपने भाषण में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि कुछ लोग उनके परिवार में दरार पैदा करना चाहते हैं।

तेज प्रताप ने कहा कि 'तेजस्वी को अभी और आगे बढ़ना है, जो लोग जलते हैं जलने दीजिए। हम उन्हें आशीर्वाद देंगे और मुकुट पहनाएंगे। कुछ लोग हम दोनों के बीच दरार पैदा करना चाह रहे हैं।'

उन्होंने इसके बाद तेजस्वी यादव को भरे मंच पर ही मुकुट पहना दिया। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दोनों भाईयों के बीच अनबन की खबरें हैं। लेकिन इससे पहले भी कई मौकों पर तेज प्रताप ने इन्हें अफवाह करार दिया है। 

तेज प्रताप ने पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि दोनों भाईयों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि तेजस्वी यादव उनके जिगर का टुकड़ा हैं और माता-पिता का आशीर्वाद दोनों के साथ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें