फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा लौटाई, कहा- मेरे साथ कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार

Mon, 15 Jun 2026 10:01 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Bihar : पूर्व सीएम राबड़ी देवी की सुरक्षा में कमी होने के बाद से ही राजद परिवार की तरफ से   सुरक्षा लौटाने की बात कही जा रही है। आज तेज प्रताप यादव जैसे ही बिहार लौटे, उन्होंने  अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी। साथ ही सरकार को चेतावनी भी दी।  
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। बिहार लौटते ही उन्होंने बिहार सरकार द्वारा दी गई अपनी सभी सुरक्षा श्रेणियां और सुरक्षाकर्मी वापस कर दिए हैं। बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव की सुरक्षा का यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। तेज प्रताप यादव को बिहार से बाहर प्रवास के दौरान यह सुरक्षा कवर प्रदान किया गया था। लेकिन जैसे ही वे वापस बिहार लौटे, उन्होंने स्वेच्छा से अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी। उनके इस अचानक उठाए गए कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

विज्ञापन


अब कुछ भी हुआ तो सरकार होगी जिम्मेदार
तेज प्रताप यादव द्वारा सुरक्षा वापस किए जाने के बाद अब उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस संबंध में तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस फैसले के बाद यदि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जवाबदेही और जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- सबकुछ करुंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


मीसा भारती ने भी की थी यह बात 
वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना मौजूदा सरकार का कर्तव्य और संवैधानिक दायित्व है। पिछले दिनों सांसद मीसा भारती ने भी अपना आवास और सुरक्षा वापस करने की बात कही थी। उन्होंने यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को संज्ञान में रखते हुए यह कहा था। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, कहा- फैजल ने भाई को छीना, अब खोलेंगे खान की पोल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें