फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, कहा- यह औपचारिक मुलाकात नहीं

Wed, 22 Apr 2026 10:24 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही प्रशांत किशोर फिर चर्चा में आए। उन पर हमला करने के बाद वह अब तेज प्रताप यादव के वीडियो में दिखे।राजनीतिक पंडित इस पोस्ट के उन पंक्ति से हैरान हो रहे हैं, जिसमें लिखा है कि, "यह औपचारिक मुलाकात नहीं"। 
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई, जब राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रासाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाक़ात की।  बात सिर्फ मुलाक़ात की ही नहीं है बल्कि तेज प्रताप यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक पंडित इस मुलाक़ात के मायने निकालने लगे हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, लूटकांड के आरोपी को पकड़ने गई टीम पर गोलीबारी; कुख्यात घायल

यह मुलाक़ात सिर्फ औपचारिक नहीं
 राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रासाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाक़ात की। दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस मुलाकात को केवल एक औपचारिक भेंट मानने से इनकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद इस बैठक को जनहित और भविष्य की राजनीति का नाम दिया। तेज प्रताप के अनुसार, प्रशांत किशोर के साथ उनकी बातचीत में जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: सावधान! आज बिहार के दक्षिण-पश्चिम के जिलों में हीट वेव का अलर्ट; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

तेज प्रताप यादव ने क्या पोस्ट किया?
तेज प्रताप यादव ने 9 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पुसर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि, "आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, जहाँ हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूँ, जहाँ सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।"

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें