रौशन आनंद ने क्या खोया ?
रौशन आनंद को इस घटना से अपने भाई को खो दिया। इस घटना से उनके ऑनलाइन का क्लास 3 जून से बंद है। फिर उनके भाई की हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार को हुई जब उनके भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल के एक होटल के एक कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था। नेपाल पुलिस ने इस मामले में प्रिंस के एक साथी को हिरासत में लिया है। प्रिंस का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सहरसा जिले के धमसेना लाया गया है।
निष्पक्ष जांच के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष खड़ा हुआ एक साथ
रौशन आनंद ने भी इस मामले की जांच कराने की मांग की। इसके अलावे पूर्व भाजपा मंत्री
नीरज कुमार बबलू भी फैजल खान पर जमकर बरसे। उन्होंने फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये जो खान सर हैं, जिन्हें लोग फैजल खान भी कहते हैं, वह एक नंबर के फ्रॉड हैं। यूपी में उनके खुद के घर-परिवार के लोग कह रहे हैं कि वह कोई शिक्षक नहीं बल्कि फर्जी आदमी हैं। वह पढ़ाई कम कराते हैं, नेतागिरी और डायलॉगबाजी ज्यादा करते हैं। इतना ही नहीं लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे एक मुद्दे पर एक साथ आए हैं। कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत मामले में
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव एक साथ सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील भी की है। कल पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें इस बुरे समय में हिम्मत देते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, तीन लोगों को किया तलब; कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय
फैजल खान सर और आर.एस. प्रसाद पर लगा गंभीर आरोप
ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद ने जेल से जमानत पर बाहर आते ही फैजल खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाया। रौशन आनंद ने दावा किया कि नेपाल में उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने इस कथित साजिश में फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर.एस. प्रसाद का हाथ होने का सीधा आरोप लगाया है। रौशन आनंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में योजनाबद्ध तरीके से हत्या कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फैजल खान सर और आर.एस. प्रसाद ने मिलकर इस पूरे घटनाक्रम की पटकथा लिखी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के अंदर मेरी हत्या करने कि भी साजिश थी। मुझे केस समाप्त करने की धमकी मिल रही थी। इसी दौरान मेरे भाई की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस हत्या में फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर.एस. प्रसाद का हाथ है।
सीबीआई और उच्चस्तरीय जांच की मांग
ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद ने केंद्र और बिहार सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है। इसलिए हमारी मांग है कि इस मामले के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया जाए और पूरी घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराई जाए। निष्पक्ष जांच के बाद ही प्रिंस की मौत का सच सामने आ सकेगा।
आज होगा अंतिम संस्कार
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार आज ही उनके पैतृक भूमि में होगा, जिसमें कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरे शामिल होंगे। रौशन आनंद पटना से आज अपने घर के लिए निकलेंगे।