फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buxar: भोजपुरी गायक के तिलक में हर्ष फायरिंग में घायल हुए किशोर की मौत, परिजन शव लेकर राजपुर थाना पहुंचे

Tue, 14 Mar 2023 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर जिले के हेठुआ गांव में भोजपुरी गायक ब्रजेश सिंह के तिलक समारोह में की जा रही हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर घायल हो गया था। उसकी मंगलावार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर राजपुर थाने पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
किशोर का शव लेकर राजपुर थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बक्सर जिले के हेठुआ गांव में गोली लगने से घायल हुए किशोर की मंगलावार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद किशोर के शव को लेकर परिजन राजपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद FIR के लिए आवेदन देने की बात कही है। किशोर को गोली चर्चित भोजपुरी गायक ब्रजेश सिंह के तिलक उत्सव में की जा रही हर्ष फायरिंग के दौरान लगी थी। तिलक उत्सव में हुई हर्ष फायरिंग का एक वीडियो भी सोमवार शाम से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के हेठुआ गांव के निवासी भोजपुर के चर्चित गायक ब्रजेश सिंह का रविवार की रात तिलक उत्सव था। परिवार के सभी सदस्य अपने वैवाहिक कार्यक्रम में लगे हुए थे। इस तिलक उत्सव में भोजपुरी के जाने माने गायक और फिल्मी स्टार रितेश पांडेय, निशांत सिंह, शिल्पी राज, नेहा राज, विजय चौहान, नन्हे नीतीश और मुकेश मिश्रा समेत कई कलाकार पहुंचे थे। ये सभी अपने गीतों से कार्यक्रम में समा बांध रहे थे। नर्तकियों का डांस भी चल रहा था। हालांकि इस डांस के दौरान वैवाहिक गीत भी हो रहा था। गीतों पर थिरकते लोग बीच-बीच में हर्ष फायरिंग कर रहे थे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

इसी दौरान गांव का ही 13 साल का किशोर अमरजीत नोनिया भी वहां खड़ा होकर उत्सव का आंनद ले रहा था। तभी वहां हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई गई गोली किशोर के पैर में लग गई। गोली लगते ही बरात में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद लोग घायल किशोर को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए किसी निजी क्लीनिक में ले गए। वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन किशोर को लेकर वाराणसी के किसी निजी अस्पताल में चले गए। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर थाना अध्यक्ष युसुफ अंसारी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान किसी के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। किसी के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। इसलिए FIR दर्ज नहीं की गई थी। हालांकि इलाज के बाद किशोर की मौत हो गई है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद इस घटना को लेकर आवेदन देने वाले हैं। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हर्ष फायरिंग करने वाले की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें