फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher Student : सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ की छेड़खानी, आरोपी शिक्षक पर पुलिस मेहरबान

Thu, 20 Feb 2025 11:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : शिक्षक का नाम कलंकित करने वाले शख्स पर नाबालिग के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। इससे भी बड़ा गुनाह पुलिस का है, जिसने शिकायत मिलने के बाद भी आरोपी को छोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी भी जांच के नाम पर पुलिस के गुनाहों पर पर्दा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
छेड़खानी करने की कोशिश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय और अभिभावकों में गुस्सा और चिंता पैदा कर दी है। आरोपी शिक्षक को पुलिस थाने में लाकर छोड़ दी, जिसके बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बगोदर का है, जहां नाबालिग ने बताया कि स्कूल के प्रभारी शिक्षक धीरज पांडे (50 वर्ष) ने उसके साथ अश्लील हरकत की। नाबालिग ने बताया कि 18 फरवरी 2025 को जब वह अपनी दो सहेलियों के साथ पानी पीने चापाकल के पास जा रही थी, तभी धीरज पांडे ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद नाबालिग रोती हुई घर पहुंची और अपने दादा को पूरी बात बताई।

विज्ञापन



आरोपी शिक्षक को छोड़कर थानेदार करा रहा पुलिस की किरकिरी 
नाबालिग के दादा  ने बताया कि 19 फरवरी को वह अपने परिवार और ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और धीरज पांडे से घटना के बारे में पूछताछ की। पूछे जाने पर धीरज पांडे ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने फतेहपुर थाने को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने धीरज पांडे को थाने लाकर पूछताछ की, लेकिन पुलिस ने आरोपी शिक्षक को छोड़ दिया। उसके छोड़ दिए जाने से ग्रामिनोंम और परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आरोपी शिक्षक को गंभीर आरोपों के बावजूद थाने में लाकर छोड़ दिया गया, जो कि उचित नहीं है। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि धीरज पांडे पहले भी स्कूल की एक अन्य शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर चुका है, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। आरोपी शिक्षक ने सबके सामने माफ़ी मांगते हुए फिर भविष्य में ऐसा न करने का वादा भी किया था।


जांच के नाम पर डीएसपी भी बचा रहे थानेदार को 
 इस संबंध में डीएसपी सुनील पांडेय ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर आरोपी शिक्षक धीरज पांडे को क्यों छोड़ दिया गया? पुलिस ने कहा कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने डीएसपी सुनील पांडेय से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को इस मामले में गंभीरता से काम करना चाहिए और आरोपी को सजा दिलाने के लिए तत्परता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें