फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक की 'सुपर 30' देखने पर ट्रोल हुए सुशील मोदी ने आलोचना का ऐसे दिया जवाब

Fri, 19 Jul 2019 06:00 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने फिल्म 'सुपर 30' देखने की आलोचना का जवाब दिया है। सुशील मोदी ने कहा कि 'आज एक अंग्रेजी चैनल दिखा रहा था जब राज्य में बाढ़ आ गई है, तो उप-मुख्यमंत्री फिल्म देख रहे हैं।' इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि 'एक समय में कई काम किए जा सकते हैं, हम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं और सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं।'

विज्ञापन

 



इससे पहले बाढ़ से जूझ रहे बिहार के बीच उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के फिल्म सुपर-30 देखने का आरोप कई जगह से उठा। इसे लेकर पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी उन पर निशाना साधा। राजद का आरोप है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय फिल्म देखने में अपना में वक्त बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फिल्म देखते हुए सुशील मोदी की फोटो तक वायरल हो रही है। गौरतलब है कि बिहार में बाढ़ के कारण अभी तक 60 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश सरकार ने फिल्म सुपर-30 को टैक्स फ्री कर दिया था। जिसके बाद अभिनेता ऋतिक रोशन ने आभार जताने के लिए सुशील मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर को ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उप-मुख्यमंत्री पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें