मोदी ने राजद के आरोप के जवाब में कहा कि
बिहार को बदनाम और कलंकित तो उन लोगों ने किया जिन्होंने बिहार का खजाना लूटा और 15 साल तक बिहार को अंधेरे में धकेलने का पाप किया।
मोदी ने कहा, 'एक दागी और सजायफ्ता के समर्थन में हंगामा कर राजद ने बिहार की छवि को एक बार फिर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल किया है। बिहार को शर्मसार करने वालों को यहां की जनता कभी माफ नहीं करेगी।'
गौरतलब है कि पटना में शनिवार को शुरू हुए छठे कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी समिट में 52 देशों के रिप्रेजेंटेटिव भाग ले रहे हैं। सुशील मोदी के एक बयान की वजह से समिट का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया।
सुशील मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केंद्र की बीजेपी और राज्य सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है और मिलकर काम कर रही है।
इसी का नतीजा है कि भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के 4 पूर्व मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। इतना सुनते ही राजद के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।