फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामला: बिहार विधानसभा में हंगामा, तेजस्वी सहित कई विधायकों ने की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 03 Aug 2020 01:44 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत के साथ नीरज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सीबीआई जांच की मांग भी जोर पकड़ रही है। इसी मांग को लेकर सोमवार को बिहार विधानसभा में हंगामा हुआ। सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान सुशांत की मौत का मसला उठाया और सीबीआई जांच कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसका समर्थन किया। इसके अलावा एमएलसी नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने भी विधान परिषद में यही मांग उठाई।

विज्ञापन

 


बिहार विधानसभा में गूंजा सुशांत मामला
बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटीन किए जाने को लेकर बयानबाजी देखने को मिली। इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उसके साथ जो कुछ हुआ वो ठीक नहीं है। बिहार पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। उन्होंने कहा कि पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी के साथ मुंबई में जो कुछ हुआ, यह गलत बात है। हम इस पर महाराष्ट्र सरकार से बात करेंगे। वहीं विधानसभा में भी सुशांत आत्महत्या मामला उठा। भाजपा विधायक की सीबीआई जांच का तेजस्वी यादव ने समर्थन किया।

यह भी पढ़ें- बिहार से मुंबई पहुंचे अधिकारी को बीएमसी ने किया क्वारंटीन, नीतीश बोले- जो हुआ वो ठीक नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार का रवैया संघीय ढांचे के खिलाफ: जय सिंह
मुंबई पुलिस जांच में बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। इसे लेकर बिहार सरकार में मंत्री जय सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का रवैया संघीय ढांचे के खिलाफ है। इससे पहले बिहार सरकार के ही मंत्री संजय झा ने कहा कि अधिकारी के शुरू करते ही उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'बिहार पुलिस के चार अधिकारी पहले से ही मुंबई में हैं, वे भी विमान के जरिए वहां गए थे, लेकिन उन्हें क्वारंटीन नहीं किया गया। हमने जांच में तेजी लाने के लिए एक आईपीएस अधिकारी को भेजा लेकिन जब उन्होंने अपनी जांच शुरू की तो उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें