फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरए विवि कैंपस में विद्यार्थियों को मिलेंगी नौकरियां

Fri, 11 Jan 2013 11:13 AM IST
मुजफ्फरपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में पहली बार सभी विश्वविद्यालयों में नियोजन के साथ मार्गदर्शन मेला आयोजित होने वाला है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने इसके आयोजन का फैसला लिया है। मेले में विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन


इस मेले की शुरुआत बी आर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से की जायेगी। एलएस कॉलेज खेल मैदान में 18 जनवरी से मेले का आयोजन किया जायेगा। इस मेले के लिये विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई कंपनियों से भी बात की जा रही है और कुछ ने इसके लिये हामी भी भर दी है।

मेले का उद्धाटन राज्य के श्रम संसाधन मंत्री जनार्दन प्रसाद सिग्रिवाल करेंगे। साथ ही अध्यक्ष के तौर पर एलएस कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीति पांडेय मौजूद रहेंगी। मेले में ऑटोमोबाइल, आईटी, इंश्योरेंस, फाइनेंस और कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां शामिल होंगी। ये विद्यार्थियों की योग्यता व अपनी जरूरत के अनुसार नौकरी के लिये विद्यार्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन


नौकरी में चयन के लिए विद्यार्थियों को संबंधित कंपनी के स्टॉल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पोस्ट के हिसाब से कंपनियां या तो ऑन द स्पॉट काउंसलिंग करेंगी या फिर बाद में आयोजित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को नौकरी देंगी। मेले में इंटर से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स पूरा कर चुके विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें