फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Result: 'खुशी' को खुशी न मिल सकी...और उसने मौत को गले लगाया, पिता की ख्वाहिश जान रह जाएंगे दंग

Sat, 01 Apr 2023 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर में पूरब सराय निवासी एक छात्रा ने मैट्रिक में फेल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि खुशी के पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
मृतक छात्रा खुशी कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरब सराय की रहने वाली एक छात्रा ने साड़ी और बाल्टी के सहारे गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने के बाद उठाया। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जिला के गायत्री नगर निवासी मंटू साह ई-रिक्शा और ऑटो चला कर परिवार का पालन-पोषण करता करता है। उसकी सबसे छोटी बेटी खुशी कुमारी (16) का शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया गया। उसमें खुशी कुमारी फेल हो गई।

उसके परिजनों ने बताया कि फेल होने के बाद कल से ही खुशी गुमसुम रह रही थी। शनिवार दोपहर जब घर में कोई नहीं था तो अपने कमरे में बाल्टी और साड़ी के सहारे गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि खुशी के पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन उसने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें