फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बिहार: अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में घुसा आवारा कुत्ता, मरीज का कटा हुआ पैर लेकर भागा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 22 Oct 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अवारा कुत्ते - फोटो : PTI

बिहार के बक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का पता चलता है। यहां सदर अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति का ऑपरेशन चल रहा था। उतने ही ऑपरेशन थियेटर में एक आवारा कुत्ता आ गया। कुत्ता मरीज के कटे हुए पैर को लेकर वहां से भाग गया।



बताया जा रहा है कि मृतक रामनाथ मिश्रा श्रमजीवी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान घायल हो गए थे। हादसा बक्सर रेलवे स्टेशन पर हुआ। जिसके बाद राजकीय थाना पुलिस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पैर फिसलने से हुए हादसे में रामनाथ का एक पैर और एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत भी हो गई।


मामले पर सिविल सर्जन डॉक्टर के.के. लाल का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। लेकिन अगर ऐसा कोई मामला है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next