फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधानपरिषद में मच्छरों की नसबंदी का सुझाव

Tue, 12 Mar 2013 11:30 PM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छरों के बढ़ते आतंक की गूंज बिहार विधानपरिषद तक पहुंच गई है। एक सदस्य ने मच्छरों की नसबंदी करने का सुझाव दे डाला।
विज्ञापन


शून्यकाल के दौरान एमएलसी ज्योति ने राज्य में मच्छरों की बढ़ती समस्या का मुद्दा उठाते हुए इसकी रोकथाम के लिए सरकार से नियमित रूप से फागिंग कराने की मांग की।

उन्होंने पीठ से कहा कि वह मच्छरों के काटने से होने वाले रोगों से लोगों को बचाने के लिए सरकार को निर्देश दें।

इस पर अन्य सदस्यों ने भी मच्छरों को लेकर अपनी तकलीफें बताईं। भाजपा सदस्य वैद्यनाथ प्रसाद के सुझाव पर सदन में हंसी के ठहाके लगे। उन्होंने कहा कि मच्छरों की नसबंदी करा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद के सदस्य नवल किशोर यादव ने चुटकी ली कि एनडीए की सरकार के दौरान अपराधी व मच्छर आजादी का पूरा मजा ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे व अन्य कई मंत्री सदन में मौजूद थे पर सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें